माँझी में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही जीते प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रखंड मुख्यालय से झंडारोहण प्रारंभ हुआ। इस क्रम में हलखरी साह उच्च विद्यालय पर माझी माकपा विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने झंडा फहराया। माझी थाना पर प्रभारी थाना अध्यक्ष डीएन यादव, माझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद विजया देवी, दलन सिंह हाई स्कूल पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, आदर्श मध्य विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अनिसुर रहमान, जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली, वार्ड नंबर 6 में पार्षद तरन्नुम निशा, नवनिर्मित माझी स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, बरेजा पंचायत भवन पर मुखिया राजेश पांडेय, कौरु धौरु पंचायत भवन पर मुखिया विणा देवी, आदि लोगों ने झंडोत्तोलन किया। माँझी सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह ने गोबरही स्थित अपने निजी आवास पर झंडा फहराया।