निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ो लोग हुए लाभांवित!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के साधपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह के निजी आवास पर राम कृष्ण मिशन के सौजन्य से आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह के पुत्र अभय सिंह ने जानकारी दिया कि चौदह वर्षों से यह कार्यक्रम चल रहा है।
साथ ही राम कृष्ण मिशन स्वामी ब्रजेश नन्द जी ने कहा कि यह नेत्र चिकित्सा एवम जांच निःशुल्क है। इस दौरान सैकड़ो लोगों को आंख जांच कर फ्री में दवा व चश्मा दिया गया। वहीं दया सिंह ने कहा कि राम कृष्ण मिशन मुजफ्फरपुर के द्वारा की गई व्यवस्था सभी जनता खुश है। डॉ गौतम ने बताया कि यहां सबसे ज्यादा मोतियाबिंद के रोगी देखने को मिल रहे है।इस से बचाव के लिए आंख में भी पानी का छिटा देना बहुत ही जरूरी है।
उक्त मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, गजेन्द्र सिंह, स्वामी नाथ सिंह, सुमित कुमार, भगवान प्रसाद, लग्न देव सिंह, डॉ नन्द किशोर यादव, रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह, सुनील सिंह, अमीत सिंह व दीलिप सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।