प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न!
अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह एवं सचिव पद के लिए सुनील सिंह निर्विरोध रूप से चयनित।
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई सिसवन का चुनाव उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 206 मतदाताओं में 196 की उपस्थिति रही। वहीं इस चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर के शिक्षक विनोद कुमार सिंह एवं सचिव पद के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) चैनपुर के शिक्षक सुनील कुमार सिंह निर्विरोध रूप से चयनित हुए। वही सदन में कार्यवाही बनाने के लिए निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को अधिकृत किया गया। इस चुनाव के चुनाव प्रभारी के रूप में गोरियाकोठी प्रखंड सचिव सरफराज अहमद एवं पर्यवेक्षक के रूप में गोरियाकोठी के राज्य प्रतिनिधि धर्मनाथ प्रसाद रहे।वहीं जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद एवं जिला प्रधान सचिव जयप्रकाश चौधरी प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह, सांसद प्रतिनिधि कन्हैया सिंह के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक अजीत कुमार पांडेय, शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, लालबाबू प्रसाद, परमहंस मिश्रा, आशुतोष तिवारी के साथ सैकड़ो शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।