प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली करने वाला माँझी इंटर कॉलेज का वीडियो सत्य पाया गया, कार्रवाई के आदेश
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: प्रैक्टिकल के नाम पर किए जा रहे अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है, उसकी जानकारी मिलते ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी छपरा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माँझी को जांच का निर्देश दिया। तत्पश्चात उक्त निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच किया तथा वायरल वीडियो को सत्य पाया है और बताया कि यह वीडियो माँझी के माँझी इंटर कॉलेज का है। बताया जाता है कि माझी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल का परीक्षा चल रहा है, जिसमें प्रत्येक छात्र छात्राओं से पांच-पांच सौ रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर छात्रों को धमकी एवं प्रताड़ित भी किया जा रहा है। वीडियो वायरल की जानकारी मिलते ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सारण ने माँझी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बच्चों से पूछे जाने पर घटना सत्य पाई गई। बच्चों ने पैसे वसूले जाने की बात भी कही। वहीं जदयू नेता निरंजन सिंह ने दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।