सिसवन: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत
सिसवन (बिहार): संवाददाता अखिलेश्वर कुमार: सिवान जिले के सिसवन प्रखण्ड के चांदपुर गांव में कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए, जिस से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृत युवक की पहचान चांदपुर गांव निवासी छोटेलाल पांडेय का 24 वर्षीय पुत्र कृष्णा पांडेय के रूप में हुई है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि उक्त मृतक अपने गांव के ही मस्जिद के पास देर शाम खड़ा था, तब कुछ अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दिए। गोली की आवाज सुन कर जब लोग बाहर आये तब तक अपराधी भाग चुके थे। ग्रामीण ने देखा कि युवक खून से लथपथ है। तत्पश्चात नजदीक के रेफरल अस्पताल में ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पश्चात उसके परिजनों में चीख पुकार गूंजने लगी। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है इसके साथ ही लोगों के के अंदर दहशत व्याप्त हो गया।
इस घटना की जानकारी पाकर पहुंचे सिसवन थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने मामले का खोजबीन करना शुरू कर दिया है। वहीं सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थाना को निर्देश दिया कि हर हाल में अपराधी छूटने नही चाहिए। जल्द जल्द संदिग्थ स्थलों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया जाए।