सारण : मशरक में वार्ड संघ का पुनः चुनाव , अध्यक्ष बने विकास
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह : मशरख प्रखंड कार्यालय परिसर के प्रतिनिधि भवन में प्रखंड के 15 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की उपस्थिति मे बैठक कर वार्ड संघ का अध्यक्ष पद का चुनाव फिर से हुआ, जिसमें विकास कुमार सिंह को सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने किया। उक्त बैठक में लगभग 110 की संख्या में वार्ड सदस्यों की उपस्थित रही। उक्त बैठक में अंतिम रूप से वार्ड सदस्य व उप मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को निर्विरोध प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी, महासचिव शशि भूषण तिवारी का भी चयन हुआ।
वार्ड संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर विकास कुमार सिंह ने कहा कि मैं प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की हक की लड़ाई प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक लरूंगा। जो कुछ भी उन्हें मिलना चाहिए, उसे मैं दिलवाने का काम करूंगा। प्रखंड महासचिव शशि भूषण तिवारी ने कहा कि मैं संगठन के साथ मिलकर निष्ठा पूर्वक सभी वार्ड सदस्यों के साथ कार्य करूंगा।