मशरक प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने उमेश
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड में शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बैठक आयोजित कर उमेश सिंह को वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सर्वसमति से चुन लिया गया। तत्पश्चात उमेश सिंह ने जगत दर्शन न्यूज़ को बताया कि सभी वार्ड सदस्यों ने पूर्ण बहुमत से मुझे अध्यक्ष पद चुना। मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ। मैं सभी वार्ड सदस्यों के मदद में हमेशा तत्पर रहूंगा। किसी भी प्रकार का कोई भी समस्या किसी भी कार्य में नही आने दूंगा। सभी वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र में जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।अध्यक्ष के चुनाव होने के उपरांत सभी वार्ड सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष का चुनाव होने के साथ ही उपाध्यक्ष चाँदकुदरिया गांव निवासी तस्लीम मियां को बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ जो इस प्रकार है। सचिव पिंटू सिंह, कोषाध्यक्ष बीजांति देवी, मुकेश ओझा को उपाध्यक्ष, अनिल बैठा को महासचिव, छोटू कुमार सिंह को संघ संयोजक जिम्मेदारी दी गई।