माँझी प्रखण्ड के सात पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित
माँझी प्रखण्ड के सात पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के माँझी प्रखंड के मटियार के शिव कैलाश उच्च विधालय परिसर में सारण निकाय के एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय द्वारा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सह मातृशक्ति प्रणाम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रखण्ड के 7 पंचायतों (ताजपुर, चेफुल, गोबरहीं, महम्मदपुर, भजौना नाचाप आदि) के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों जैसे वार्ड सदस्यों, मुखिया, उपमुखिया, बीडीसी आदि को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में सुसज्जित लेमिनेटेड फोटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ नास्ते का भी प्रबंध किया गया।
उन्होंने ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले वार्ड सदस्यों और मुखिया के कर्तव्यों और अधिकार के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात सरकार के द्वारा दिये जा रहे वर्तमान में और प्रस्तावित योजनाओं एवं लाभों पर विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने ने अपने पिछले कार्यकाल में किये गए प्रयासों पर भी चर्चा किया। अपने संबोधन के क्रम पंचायत हित के लिए नारे भी लगाए:
हमे भीख नही अधिकार चाहिए,
गांव की हमारी सरकार चाहिए।
पंचायतों को मिले उनकी सरकार।
वेतन पेंशन मिले अबकी बार।
उन्होंने पुनः बताया कि अगले दो वर्षों में हर पंचायत में अपना पंचायत सरकार भवन होगा। अब ग्राम होंगे स्वालंबी। अब यहां के पंचायत सरकार के मुखिया ही ग्राम सभा चलाएंगे। उन्होंने यह भी इंगित किया कि सरकार की कुछ ऐसे भी योजनाएं है जो ऊपर ही ऊपर चलती है पर धरातल पर कुछ होता नही है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। पंचायत के देवता वार्ड सदस्य होते है जो अपने वार्ड के सभी जनता को पहचानते है। अब वार्ड सदस्यों के पावर बढ़ने वाले है। न्यूज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से वशिष्ठ सिंह, विनोद सिंह, महिला मुखिया सुनैना देवी, मुखिया सुनील सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।