माँझी:प्रखण्ड मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न,
प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमिला देवी निर्विरोध चयनित
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर के मुखिया मनीष सिंह के नीजी आवास पर कौरु धौरु पंचायत के मुखिया उदय शंकर सिंह के अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया मौजूद थे। इस क्रम में प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ के विभिन्न कार्यकारणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। इस क्रम में सर्वसम्मति से एवं निर्विरोध घोरहट पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी को प्रखण्ड अध्यक्ष, गोबरहीं पंचायत के मुखिया सुनील सिंह उर्फ साहेब जी को उपाध्यक्ष, महम्मदपुर के मुखिया सिया देवी, प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय, को कोषाध्यक्ष तथा भलुआ बुजुर्ग के मुखिया दीपक मिश्रा को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
वहीं घोरहट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा ने जानकारी दिया कि हम सभी मुखिया मिलजुल कर माँझी प्रखण्ड के विकास के गति को तेज करेंगे। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं आएंगी, उन्हें हम लोग धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। वहीं ग्राम पंचायत राज ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वास्तविक विकास सभी के सहयोग से ही संभव है। हम सभी अपने क्षेत्र के विकास में हर संभव ऊर्जावान रहेंगे। लोगों की जो भी हमलोगों से जो कुछ भी एक्सपेक्टेशन है उनसे भी बढ़ कर हम लोग कार्य करेंगे। कोई भी कार्य सौ प्रतिशत सही और समय से पहले कर के दिखलायेंगे। धन्यबाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त मौके पर प्रखण्ड के 23 नवनिर्वाचित मुखिया समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।