माँझी के गांधी की मनाई गई पांचवी पुण्य तिथि
माँझी (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: छपरा जिले के माँझी के गांधी की उपमा से मशहूर माँझी पश्चिमी पंचायत के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता आचार्य केशवानन्द गिरी की पांचवीं पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में शामिल अनेक गणमान्य लोगों। ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पहले गायक दिवाकर सिंह नवीन कुमार सिंह अर्जुन लाल यादव तथा प्रमोद प्रेमी ने गजल भजन व निर्गुण आदि से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। प्रखंड के रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित पुस्तकालय भवन के सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें सच्चा समाजसेवक तथा गरीबों का हितैषी बताया। वक्ताओं ने स्व गिरी के हत्यारों को ढूंढ निकालने में विफल सारण जिला प्रशासन की कार्यशैली पर क्षोभ ब्यक्त किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह सरपंच मनोज प्रसाद अमरनाथ तिवारी तथा विजय सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे। समारोह का संचालन उमेश गिरी ने किया।