पीएम की सुरक्षा में चूक एक सोची समझी साजिश : एमएलसी ई सच्चिदानंद राय
पीएम के दीर्घायु के होने के लिए किया गया महामृत्युंजय जाप
पांच सौ गरीबों के बीच कम्बल वितरित
जलालपुर (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के प्रखंड के हरपुर शिवालय में विधान पार्षद ई. सचिदानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए किया महामृत्युंजय का पाठ व हवन पूजन। इस क्रम में उन्हीने पांच सौ गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण। इस बीच उन्होंने जगत दर्शन न्यूज़ को बताया कि पांच जनवरी को पंजाब में पीएम के काफिले को रोका गया। यह प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है। इस चूक के फलस्वरूप माननीय पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था। पीएम की सुरक्षा में खोट शर्मनाक है, साथ ही साथ पूरे देश के लिए यह चिंतनीय है। पीएम मोदी राष्ट्र के लिए काम करते हैं। उनकी सुरक्षा में चूक होना सोची समझी साजिश थी।
इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से पीएम के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा दामोदर दास जी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह, वशिष्ट कुंवर, गुड्डू चौधरी, रामजी कुंवर, शैलेश पांडेय आदि सैकड़ों गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।