नज्म ए हिन्द में आज होगा साहित्यकारों का जमावड़ा
सुनीता सिंह सरोवर की रिपोर्ट: साहित्यकारों की मंडली आज ऑनलाइन करेगी साहित्यकारों से रु ब रु। इसकी जानकारी संस्थापक रोमन शिवम सिंह ने देते हुए कहा कि आप सबके साथ ने और प्यार ने हमको हमेशा आगे बढने का हौसला दिया है, तो हर बार की तरह इस शनिवार भी हम आप सबके मनोरंजन को लेकर आ रहे हैं, कलाकारों की महफ़िल सजाने। इस बार आप सब से रूबरू होने आ रहे हैं साहित्य जगत से जुड़े हुए कई सुविख्यात कवि जैसे संजीव निगम जी, पंकज जौहरी जी और अनामिका सिंह जी। इस प्रसारण का संचालन करेगी ऋचा सिन्हा जी जो स्वयं भी एक बेहतरीन रचनाकार है। हमारा यह कार्यक्रम ठीक 7.00 बजे हमारे फेसबुक पटल पर स्ट्रीमयार्ड के तहत प्रसारित होगा।