आज का राशिफल : जानें, कैसा होगा आपका दिन!
आज का राशिफल
14 जनवरी 2022 , शुक्रवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन आज मिला-जुला हुआ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अच्छे मित्रों के मिलन होगा। आपके परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी के होने का खतरा डर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
किसी अभिन्न अंग का सहायता मिलेगा। दिल प्रसन्न रहेगा। यात्रा के संयोग हैं। कठिन परिश्रम करने के परिणाम स्वरूप आपको सफलता भी मिलने वाली है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप सेहत का ख्याल रखें। सेहत आपकी गड़बड़ हो सकती है। आपको किसी भी प्रकार का भय नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। नए कार्य की भी शुरुआत आज आप कर सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप अपने उत्तम गुणों के कारण सब को सुखी रखने में सक्षम होंगे। सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिसका आपको इंतजार था।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके छत्रछाया में बहुत से लोग रहते हैं। आप सभी को खुश भी रखते हैं। आप कहीं से आज प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आपके दुख में भी आपके साथ देने वालों की कमी नहीं रहेगी। अतः सुख दुख के साथ भी आप खुशी पूर्वक रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विनम्र स्वभाव के कारण आप अपने कार्य को करने में आज सक्षम रहेंगे। आज आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। यह आपका दिन है। आज जो भी कार्य करेंगे वह भविष्य में सफल जरूर होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कहीं ना कहीं से मुनाफा होगा। आपके परिश्रम के द्वारा आप जीविकोपार्जन करने में आप उत्तम साबित होंगे। नुकसान होने का डर रहेगा परंतु नुकसान नहीं होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपसे लोग डरेंगे। आप अपना ही बात सभी के लिए अच्छा ही कहते हैं, लेकिन आज आपकी बात को कोई समझेगा नहीं। इसलिए थोड़ा थोड़ी सी उदासी रहेगी। परंतु आप अपना कार्य करने में सफल होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर हैं। आप कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस कठिन परिश्रम के कारण आज आप खुश रहेंगे। आप अपने भविष्य के प्रति निश्चिंत रहेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप हंसमुख रहेंगे। कोई ऐसा आपसे मिलेगा जो आपकी बात को समझ पाएगा। आप को चाहने वाले बहुत से लोग मिलेंगे। आप आज प्रशंसा के पात्र बनेंगे।।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप निर्भय और ऊर्जावान होकर अपनी जिंदगी को 100% खुशहाल बनाएंगे। लाख मुसीबतों के आने के बावजूद भी उन से लड़कर आप निकलने में सफल होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप शांत स्वभाव के रहने वाले चिंतक हैं आप अपने परिवार में मुश्किल दौर में भी सही हाथ बतते हैं। आपके परिवार तथा आस-पड़ोस के लोग आपसे राय मशविरा लेने आएंगे। आप आज प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं।
कृपया ध्यान दें
"यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।" -- आचार्य पं धनञ्जय दुबे