आज का राशिफल
दिनांक : 10 जनवरी 2022 (सोमवार)
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। पूरे दिन आप खुशमय और शांत रहेंगे। संतुष्टि भाव के साथ आपके जीवन में खुशियां होंगी, परंतु किसी भी प्रकार का कोई रिस्क ना लें, रिस्क लेने पर आपकी शांति भंग हो सकती है। परिवार में थोड़ी-बहुत नोकझोंक के बावजूद भी शांति बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का नया कार्य करने से पहले बड़ों से राय ले ले।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। थोड़ी बहुत शांति के साथ आप आज चंचल दिखेंगे। नए कार्य के प्रति किंकर्तव्यविमूढ़ दिखेंगे। आपके परिवार जन में कोई बड़ा व्यक्ति आपको राय सलाह देगा, जिससे कि आप अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ सकते हैं। आज के दिन दूर-दराज निकलने से बचें।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज उलझन से बचे रहने की आपको सलाह दी जाती है। किसी भी व्यक्ति से आज बहस ना करें। आपके लिए यह अच्छा नहीं रहेगा। आज आपकी बात को हर कोई समझ नहीं सकता है। आप अपने दिल के उलझन को किसी निजी व्यक्ति से कहें, वह आपको उचित मार्गदर्शन देगा तथा आप को शांति और सुकून मिलेगी। आर्थिक सलाह के साथ लक्ष्य को आगे बढ़े।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप अच्छे बुद्धि विवेक वाले व्यक्ति हैं। आप अपने स्वभाव से दूसरों को भी खुश रखने में आज सक्षम होंगे। आज आपका दिन सुकून भरा होगा। कल के अपेक्षा आपका जीवन आरामदायक होगा। बिना किसी उलझन के आज आप अपने मन की बात किसी से भी करने में सहज महसूस करेंगे। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी अन्य मनगढ़ंत व्यक्ति से ना मिले।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति होते हुए भी थोड़ा सा आज का दिन आपके लिए बेचैन भरा होगा आप क्या विचार कोई समझ नहीं सकेगा परंतु आने वाले समय में आप के महत्व को हर कोई समझ पाएगा अतः आज के दिन आप शांत और चुप रहे तो आपके लिए बेहतर होगा किसी भी प्रकार का ठोस कदम उठाने से पहले आपको हर अच्छाई और बुराई यों को समझ लेना बहुत ही जरूरी है।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए कहीं से अच्छी खबर आने की उम्मीद है। आप अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हमेशा आशावाद बने रहते हैं। आपकी मनोइच्छा आज पूर्ण होने का दिन है। आप अपने कार्य के प्रति सचेत रहते हैं। आप अपने घर-परिवार और समाज को खुशहाल रखने के लिए हर किसी को अच्छे सलाह देते हैं। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ ऐसा होगा जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन आज बहुत ही उज्जवल और सफल हो सकता है। आप आज व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आप साधारण परंतु उच्च विचार वाले व्यक्ति माने जाते हैं, परंतु आप जब सिर्फ अपने आप पर ध्यान देंगे तो आपका कार्य उन्नति के तरफ आगे बढ़ेगा। आपके लिए आज अच्छा यही रहेगा कि आप दूसरों पर ध्यान ना दें, अन्यथा आप मुसीबत ले सकते हैं।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप दूसरों के लिए बेचैन रह सकते हैं। आप अपनी चिंता कम तथा दूसरों की चिंता अधिक करते हैं। अतः आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। आप आज अपने खान-पान पर अधिक ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको दूसरे की बात कम सुनने की सलाह दी जाती है।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे परंतु कोई अन्य व्यक्ति आपके उस काम में अर्चन डालने के ललक में है। अतः अपने आसपास को ध्यान में रखकर सचेत रहकर आप अपने काम में व्यस्त रहें। अन्यथा आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आप अपने परिवार में अनमोल व्यक्ति हैं, अतः आज आप कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं तभी फायदेमंद होगा।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए अपने बिगड़ी बनाने के लिए उत्तम है। आप पहले से बिगड़े हुए कार्य को आज ठीक करने में सक्षम होंगे। आप अपने कार्य पर विशेष ध्यान देते हैं, अतः आपसे कुछ लोग जलन करते हैं। परंतु आज जब अपना कार्य करेंगे तो उसमें सफलता आपको हाथ लगेगी। अतः आप अपने कार्य आज स्वयं करें। आपका दिन आज का खुशमय होगा।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन आज कुछ अड़चन भरा होगा। थोड़ा सा कष्ट हो सकता है। आपके लिए आज का दिन यात्रा से दूर रहने के लिए सलाह देता है। किसी अन्य के झगड़े में ना पड़े। आपके जीवन में कोई कांटा बोने की इच्छा रखता है। अतः उनसे आप थोड़ा सा कष्ट महसूस करेंगे। परंतु आपके दृढ़ विश्वास के कारण आपका कोई बाल भी बांका नहीं करता है और ना ही करेगा। आपका उलझन बहुत ही जल्द खत्म भी हो जाएगा। आप अपने कार्य के प्रति सचेत रहने वाले इंसान हैं। मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग रहते हैं।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप आज ऊर्जावान रहेंगे। आप हमेशा अपने लिए तथा दूसरों के लिए भी खूब मेहनत करते हैं तथा दूसरों के हित के लिए भी आप कष्ट सहने वाले व्यक्ति हैं। इसी के कारण आपकी हमेशा प्रशंसा होते रहती है। आप अच्छे विचार वाले व्यक्ति हैं। हो सकता है आपकी बात को कोई ना समझे। परंतु अंदर ही अंदर आपकी प्रशंसा अवश्य ही होती है। आप इस जग में सुंदर और अनमोल छवि वाले इंसान हैं। आप अपने मेहनत के बलबूते आप अपने परिवार को शिखर पर ले जाएंगे। अतः आप सजग और सतर्क रहें। आज ऊर्जावान रहेंगे।