प्रथम राष्ट्पति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती पर उनके रास्ते पर चलने की अपील
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव स्थित अमृतायन केंद्र पर शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्पति देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। उक्त मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक तारकेस्वर सिंह ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में मंच का संचालन रविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्य डॉ हिराराल अमृत पुत्र के तरफ से आयोजित किया गया था। वहीं अतिथियों में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, भाजपा दक्षिणि मंडल के प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा के मंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा के बरिस्ट नेता कुमार रजनीश उर्फ झुना पांडेय, पश्चिमी सरपंच विनोद प्रसाद, शिक्षावृद् शुभनारायन सिंह, राजमंगल सिंह, सरोज सिंह, बैधनाथ सिंह, जदूय नेत्री कुमारी सविता, बिजली ठीकेदार, रामा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बिजली, कुंदन सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्पति रहने के बावजूद उन्होंने कभी सादगी नहीं छोड़ा। उनके रास्ते पर चलकर स्वछ समाज व देश का निर्माण किया जा सकता है। इसमें युवाओं का अहम भूमिका होनी चाहिए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य हिराराल अमृतपुत्र ने अपने निजी कोष से 51 कुर्सी और पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिया, जो थाना परिसर में आये आम लोगो के लिए लगाया जाएगा।