मशरक में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को सभी सरकारी व निजी विद्यालयो तथा सरकारी कार्यालयों में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती धूमधाम मनायी गयी। इस क्रम में सभी कर्मी व बच्चों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उक्त मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा ने जयंती समारोह में कहा कि डॉ राजेन्द्र के विचारो व मार्गो पर चलने वाला व्यक्ति कभी असफल नही होता है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद सारण प्रमंडल स्थित सिवान जिला के जीरादेई गांव के रहनेवाले थे। इस जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में वही आदर्श मध्य विद्यालय मशरक, बीआरसी मशरक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैनपुर चरिहारा, उच्च विद्यालय हरपुर, उच्च विद्यालय गोढना, मध्य विद्यालय गोढना, मध्य व प्राथमिक विद्यालय घोघिया, उच्च बिद्यालय ब्राहिमपुर, मध्य विद्यालय नवादा, गनौली, देवरिया, बहरौली सहित दर्जनो शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई।