चारपहिये के ठोकर से वृद्ध की मौत
दाउदपुर (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा सिवान मुख्य मार्ग के एन एच 531 पर गुरुवार की देर शाम दाउदपुर थाना से पश्चिम आइडियल पब्लिक स्कूल के समीप साइकिल सवार एक अधेड़ ब्यक्ति को चारपहिया वाहन के ठोकर लगने से मौत हो गयी। घटना छपरा सिवान प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरवा सुंदरी के टोला गांव निवासी स्व. खेखर राम का 60 बर्षीय पुत्र गोपीचंद्र राम मांझी मुख्यालय से गांव लौट रहे थे, तभी सिवान से छपरा की ओर जा रही किसी चारपहिया वाहन के चपेट में आ गए और बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने घायल को उठाकर नजदीक के क्लिनिक में उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख छपरा सदर अस्पताल भेजवाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चिखचित्कार मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी पानपती देवी तथा चार पुत्र राजकुमार, रामकुमार, शिव कुमार, संजय राम एवं दो पुत्री छोड़ गया। पति के दुर्घटना में मौत के बाद पानपती समेत आसपड़ोस के लोगो मे कोहराम मच गया। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया। शव गांव पहुचते ही घर परिवार में मातमी माहौल छा गया।