नदी में डूबने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत
दाउदपुर (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतियां गांव के समीप नदी में डूबने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक जगतियां गाँव निवासी स्व. नथुनी राम के पुत्र दुलार चंद राम बताये जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलार चंद राम शुक्रवार की सुबह शौच के लिए बगल में नदी के किनारे गए थे। तभी पैर फिसलने से वे नदी में चले गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। इधर परिजन उनके घर आने में देरी होने पर परेशान थे। तभी कुछ लोगों ने आकर दुलार चंद राम के नदी में गिरे होने की जानकारी दी। उसके बाद रोते-बिलखते परिजन घटना-स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद जानकारी मिलने दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक के एक पुत्र नंदलाल राम व तीन पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। नंदलाल राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार को चलाते हैं। घर की स्थिति दयनीय बतायी जाती है।