मशरक से गुजरने वाली छपरा कचहरी गोमति नगर एक्सप्रेस में एक जनवरी 2022 से मिलेगा अनारक्षित टिकट, यात्रियों में खुशी
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: मशरक छपरा रेलवे खंड पर मशरक जंक्सन से गुजरने वाली गोमती नगर छपरा जंक्सन से कचहरी एक्सप्रेस में एक जनवरी 2022 से अनारक्षित टिकट मिलेगा। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी (बनारसी) अशोक कुमार ने मीडिया के माध्यम से दी। अनारक्षित टिकट मिलने से लोगो मे खुशी की लहर जाग उठी। कोरोना काल मे अनारक्षित टिकट से ही यात्रा की जा जा सकती है।जिसे अनुमंडल मुख्यालय मढ़ौरा व छपरा अन्य कार्यो के लिए जाने वाली दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वही यात्रियों के मांग पर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए छपरा कचहरी गोमती नगर एक्सप्रेस को अनारक्षित टिकट पर यात्रियों को आने जाने के लिए सुविधा कर देने की सूचना रेल प्रशासन द्वारा दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15113 गोमती नगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस एक जनवरी 2022 से कोच संख्या D8 D9 में अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा हो सकेगी, वहीं 15124 छपरा कचहरी गोमतीनगर एक जनवरी 2022 से अनारक्षित के लिए सुविधा मिलेगी।