माँझी: मुख्यालय में नावनिर्वाचितों ने लिया शपथ
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: शुक्रवार को छपरा जिले के मांझी प्रखंड मुख्यालय पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। छपरा के परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार तथा मांझी के बीडीओ नीलकमल व थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पहला चरण आज सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण से पूर्व सम्बन्धित पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया तथा पंचों ने उप सरपंचों का चुनाव किया। शपथ लेने वालों में महम्मदपुर पंचायत से सिया देवी मुखिया, देवन्ती देवी उप मुखिया, फूलकुमारी देवी सरपंच तथा माया देवी उपसरपंच, भजौना नचाप पंचायत से प्रमेन्द्र कुमार सिंह मुखिया, अजय कुमार राम उपमुखिया, फूलकुमारी देवी सरपंच तथा सादया कुमारी उपसरपंच, भलुआ बुजुर्ग पंचायत से दीपक कुमार मिश्रा मुखिया, जय कुमार यादव उपमुखिया, आशुतोष कुमार दुबे सरपंच तथा शर्मिला देवी उपसरपंच, मुबारकपुर पंचायत से आरती देवी मुखिया, बबिता देवी उपमुखिया, पुष्पा देवी सरपंच तथा मधुबाला देवी उपसरपंच, मटियार पंचायत से सुनैना देवी मुखिया, प्रतिमा देवी उपमुखिया, अर्जुन भगत सरपंच तथा तेतरी देवी उपसरपंच, चेंफुल पंचायत से बिनीता देवी मुखिया, उपेन्द्र चौधरी उपमुखिया, कांति देवी सरपंच तथा फूलमती देवी उप सरपंच ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय पर बेहद भीड़ भाड़ का माहौल रहा।