भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश बैठक कल
आबूरोड (सिरोही, राजस्थान) संवाददाता रणजीत जीनगर : भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश बैठक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम तलेटी, आबूरोड में होगी। भामसं के मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 1 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे शुरु होगी, जो 2 जनवरी 2022 को सांय 4 बजे तक चलेगी। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजस्थान व गुजरात के राज बिहारी शर्मा की भी उपस्थिति रहेगी।
राव ने बताया कि उक्त बैठक के एजेन्डा निम्नवत है:
1 प्रदेश में संगठन की गतिविधि,
2 माननीय दत्तोपंत ठेंगडी जी की पुस्तक राशी,
3 माननीय दत्तोपंत ठेंगडी जी जन्म शताब्दी वर्ष के दिए गए बाकी बचे कूपन व रसीद बुक राशि,
4 दिनांक 25 फरवरी 2022 की रैली धरना एवं प्रदर्शन
साथ ही साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।