माँझी में एक दिवसीय किसान गोष्ठी सम्पन्न
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माॅझी प्रखंड के ई-किसान भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगतिशील किसानों ने अपने अपने विचार रखा। इस क्रम में शैलेन्द्र किशोर सिंह ने प्राकृतिक खेती पर किसानो को विशेष जानकारी दिया। एटीएम हितेश सिह द्वारा आत्मा से सम्बंधित विशेष जानकारी दिया गया। उन्होंने मशरुम के विषय में भी विशेष जानकारी दिया। उक्त मौके पर संतोष सिंह समन्वयक, विकास गीरी, किसान सलाहकार रविन्द्र सिंह, संजीव दुबे किसान सलाहकार इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।