पहली जनवरी से बिहार के स्कूलों में चलेगा सौ दिवसीय पठन अभियान
पटना (बिहार) संवाददाता नेहा कुमारी : स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पठन के माध्यम से प्रभावी शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 100 दिवसीय पठन अभियान शुरुआत करने हेतु निर्देश दिए गए है। इस अभियान की शुरुआत माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इसकी अवधि जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक होगी। सप्ताहिक कक्षा वार कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों में गतिविधियां संपादित की जाएगी जिसमें छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों तथा समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके जिला तथा प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार के लिए रेडियो समाचार पत्र सोशल मीडिया इत्यादि का उपयोग किया जाएगा। विद्यालय में हुई कक्षा बार गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करके इससे संबंधित अच्छे फोटो, वीडियो प्रशंसा पत्र इत्यादि गुणवत्ता संभाग के ईमेल पर उपलब्ध करा दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।