माँझी: दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के मांझी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेल कूद चित्रकला तथा संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन बीईओ दिवाकर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रखंड भर की दिव्यांग छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए साधन सेवी श्री राम गिरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रखंड से चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। चयनित छात्र छात्राओं को विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय संगीत प्रांतीय में अर्जुन कुमार यादव प्रथम एक सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सचिन कुमार अव्वल रहे। एस्कॉलर्स दौड़ में ईशा कुमारी तो म्यूजिकल चेयर में वर्षा श्रीवास्तव सफल रही। इस मौके पर शिक्षक राजू दास ओम प्रकाश यादव वर्षा श्रीवास्तव तथा अशफाक अहमद आदि कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता साधन सेवी श्री राम गिरी ने किया।