रामजानकी मंदिर में कथा के साथ कराया गया ब्राह्मणों को भोज
मशरक (बिहार) धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट: छपरा जिले के मशरक प्रखंड के चरिहरा ग्राम के रामजानकी मन्दिर परिसर में देव दिवाली के अवसर पर मन्दिर परिसर को कच्चे फूलों एवम दीपों से सजाया गया तत्पश्चात संध्या समय भगवान सत्यनारायण की कथा करा कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर पवित्र भूमि अयोध्या से पधारे एक दर्जन साधु संतों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से चारो तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। पंडित नीरज तिवारी के द्वारा सस्वर सुंदर कांड का पाठ तथा पंडित देवेंद्र शास्त्री के द्वारा भगवान सत्यनरायन का कथा वाचन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सिंह काका, रितेश तिवारी, झगरू साह, सहदेव सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, दिव्यांशु कुमार, बब्बन तिवारी, ब्रज किशोर सिंह, प्रभु साहनी, रविंदर सिंह एवं बसंत सिंह आदि शामिल थे।