पू प्र मं इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखण्ड के कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय में आज शुक्रवार को पूर्व महिला प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रविंदर सिंह ने किया। इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, राजेंदर सिंह, डॉ रविंदर सिंह, प्रमोद ठाकुर, पूर्व प्रत्यासी राजन सिंह तथा विक्रमा सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत केदारनाथ सिंह के द्वारा स्वर्गीय गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की इंदिरा गांधी जी के कुशल नेतृत्व के बदौलत ही पाकिस्तान जैसे देश का इतिहास ही नही भूगोल भी बदल गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दुर्गा कह कर सम्बोधित किया था। आज देर से ही सही तीनों काले कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री के द्वारा वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया गया। किसानों सहित इस आंदोलन को समर्थन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी सहित उन सभी लोगो को बधाई दिया गया जो लोग इस किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। इस पहल पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष रविंदर सिंह ने श्री मति गांधी को देश के प्रति किए गए कार्यों एवं बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि ईन्होंने बहुत ही सशक्त महिला प्रधानमंत्री के रूप अपने को स्थापित किया। इस मौके पर दर्जनों कांग्रस समर्थक मौजूद थे।