जनता के विश्वास पर बनें रहें: सच्चिदानन्द
छपरा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: विकास के नाम पर जनता ने जो प्यार दिया है, उसका विकास कर के सूद सहित लौटाए। सरकार ने पंचायतों को और भी अधिक सशक्त और मजबूत करने के दिशा में कार्य किया है। अब हर पंचायत में प्रखंड मुख्यालय की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ में पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए भी पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामना देना और उनका सम्मान करना मेरा कर्तव्य भी है और अधिकार भी है। उक्त बातें स्थानीय निकाय सारण के निवर्तमान विधान पार्षद एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कही। एमएलसी ई सचिदानंद राय आज जलालपुर प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो को शुभकामनाएं देने उनके पंचायत में पहुचे थे। प्रत्येक पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मनित किया। आज जनप्रतिनिधि सम्मान यात्रा के क्रम में वे जलालपुर प्रखंड के कुमना, भटकेशरी, विशुनपुरा, माधोपुर, सवरी, अनवल, समहौता, रेवाड़ी, नवादा, देवरिया तथा अशोकनगर पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया, साथ ही साथ पंचायत के विकास कार्य करने हेतु उन्हे अपनी शुभकामनाएं भी दिया। पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियो वार्ड और मुखियाओं को सम्मनित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुचे इसके लिये पंचायतों को अधिक ससक्त किया जाएगा। वार्ड सदस्यों की अभी और भी अधिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। वहीं पंचायत में पंचायत भवन के माध्यम से विकास कार्यो को गति प्रदान की जायेगी। उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनधियो से कहा कि पंचायत के लोगों ने आप पर भोरोसा जताया है। उनके भरोसे पर खड़ा उतर कर पंचायतों के विकास कार्यो में बिना भेद भाव के अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।