पूर्व जिप सदस्य ने हावड़ा में मनाया छठ पर्व
हावड़ा (प बंगाल) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सिंह ने संवाददाताओं को दूरभाष पर जानकारी दिया कि हावड़ा में अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ छठ पूजा करने के लिए बिहार से आए हुए थे।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हावड़ा में पूरे बिहारी समाज द्वारा छठ व्रत किया है। बिहार से लेकर पूरे विश्व स्तर तक बिहारियो द्वारा छठ पूजा अर्चना किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि छठ एक साल में दो बार ही होता है। चैती छठ एवं कार्तिक मास का छठ। इसमें डूबते हुए सूर्य के साथ उगते हुए सूर्य को भी महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा अर्घ्य दिया जाता है। उक्त मौके पर उनके साथ सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने इस महापर्व में भाग लिया।