माँझी प्रखंड में पूरी आस्था के साथ महापर्व छठ सम्पन्न
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर माँझी के विभिन्न घाटों पर हजारों व्रतियों ने उदीयमान भगवान भुवन भाष्कर को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। मुख्य रूप से मांझी के प्रसिद्द राम घाट पर दूरदराज से आये हजारों छठ व्रतियों ने पवित्र सरयु में स्नान कर जलार्पण किया। बुधवार की शाम तथा गुरुवार की सुबह सारण के डीसीएलआर पुष्पेश कुमार के नेतृत्व में सीओ धनंजय कुमार बीडीओ नील कमल चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार तथा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। समिति सदस्य गोपाल शर्मा मोती यादव कुशजी सिंह कृष्णा सिंह पहलवान फन्नी यादव मनोज सिंह ललन यादव सुजीत सिंह शिवजी साह तथा नुरुल अहमद राजनाथ ठाकुर के अलावा मांझी के पूर्व प्रत्यासी ई सौरभ सन्नी मनोज प्रसाद बबलू शर्मा आदि मौजूद थे। कथावाचन पंडित रंजन शर्मा ने किया। विभिन्न घाटों पर नाव के सहारे गोताखोर व पुलिस कर्मी लगातार गश्त लगाते रहे। इस बार मांझी चट्टी पर ही वाहनों को रोक कर डायवर्ट कर दिए जाने से छठ व्रतियों ने काफी राहत महसूस किया। स्थानीय नगर पंचायत के कर्मचारियों व समितियों के संयुक्त प्रयास से खतरनाक घाटों पर भी की गई ब्यवस्था से व्रती बेहद संतुष्ट दिखे। विभिन्न घाटों पर मौजूद स्थानीय छठ पूजा समिति के सदस्यों ने पूजन सामग्री चाय तथा प्रकाश व टेन्ट आदि की ब्यवस्था अपने स्तर से की थी। राम घाट के अलावा महम्मदपुर छठ घाट संत धरणी घाट बाबा मधेश्वर नाथ घाट ड्यूमाइगढ़ ताजपुर मटियार मझनपुरा कौरुधौरू धनी छपरा दुर्गापुर बहोरन सिंह के टोला मेंहदीगंज फतेहपुर डुमरी तथा घोरहट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
उक्त घाटों पर स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों के अलावा अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद रहे।
बुधवार की शाम सारण के एसपी संतोष कुमार रामघाट पहुंचे तथा जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक ब्यवस्था व समितियों की जागरूकता व सक्रियता के लिए उनका आभार प्रकट किया। घाट पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने मांझी रेलपुल पर दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर सेल्फी लेने वाले युवक व युवतियों को फटकने तक नही दिया।
उधर मांझी के भभौली छठ घाट पर पटाखे से लगी आग में खर पतवार के तीन सौ बोझे जलकर राख हो गए। आगलगी के कारण आम को दो हरे भरे पेड़ भी जल गए।
मांझी के कौरुधौरू औघड़ बाबा घाट पर स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित मुखिया बीडीसी व सरपंच आदि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
मांझी के सोनासती घाट पर बने मंच पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।