मुन्ना कुमार मिश्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने
मशरक (बिहार) धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट: संविधान एवं नियमावली 2016 की धारा 38 एवं राज्य निर्वाचन आयोग बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की अधिसूचना -01/21 के आलोक में मशरख प्रखंड के कृष्ण बहादुर गुरुकुल उच्च विद्यालय (KBG) हरपुर जान मसरख में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तरफ से पर्यवेक्षक के रुप में श्री अरुण कुमार मिश्र (उच्च विद्यालय बहुआरा मठ) की उपस्थिति में सर्वसम्मति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में विद्यालय में प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव संपन्न कराया गया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने विद्यालय के सदस्य, नेतृत्वकर्ता, जिले में अहम भूमिका अदा कर रहे, अपने शिक्षक नेता विनोद कुमार ठाकुर के पक्ष में एकजुटता की बात की, जिसमें निम्न रूप से शिक्षक सदस्यों का चुनाव किया गया।
01- अध्यक्ष (पदेन) प्रधानाध्यापक श्री मुन्ना कुमार मिश्र
02- उपाध्यक्ष - श्री दिवाकर कुमार सिंह
03- सचिव - श्री अशोक राम
04- श्री दिलीप कुमार
शिक्षक नेता विनोद कुमार ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि एक मजबूत कार्यकारिणी एवं सत्ता के विकेंद्रीकरण पर आधारित परिपाटी की आवश्यकता है, जो शिक्षकों की बढ़ रही समस्याओं के निराकरण के लिए मजबूती से कार्य कर सके ताकि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण ससमय हो सके एवं असंतोष पर विराम लग सके, जिससे संगठन के प्रति सदस्यों की आस्था बढ़े। किसी भी संगठन की ताकत एकता तथा संगठित होने में होती है। विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य पंकज कुमार, कमला कुमारी, जयप्रकाश सिंह एवं कन्हैया सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए।