सामाजसेवी शिव कुमार यादव की माताजी का निधन, शोक की लहर
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड के हंसापीर निवासी सामाजसेवी सह एस डी न्यूज़ 24 के पानापुर के रिपोर्टर शिव कुमार यादव की माता जी का शनिवार सुबह 3:00 बजे देहांत हो गया। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी तथा इलाज के क्रम में ही आज उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके अंतिम यात्रा में बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित हुए तथा शव को कंधा देते हुए सारंगपुर घाट तक पहुंचे। शव यात्रा में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, समाजसेवी दिनेश सिंह, विक्की बाबा, रामदेव राय, आनंद तिवारी शिक्षक, अशोक अजनबी, विजय यादव शिक्षक, रिंकू तिवारी, शंकर महतो सहित सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए।
इस क्रम में पूर्व मुखिया छोटा संजय ने कहा कि शिव कुमार यादव की माताजी बहुत ही उच्च विचार के साथ-साथ अच्छे व्यक्तित्व की धनी थी। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा था। मुखिया प्रतिनिधि चंदशेखर सिंह ने कहा कि शिव कुमार यादव की माताजी आज इस दुनिया में नहीं रही। यह एक पारिवारिक क्षति है जिससे मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मृत्यु की खबर सुनकर लोजपा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह एवम जदयू जिला महासचिव सविता सिंह सहित सैकड़ो स्थानीय एवम दूर दराज के गणमान्य लोग शोक व्यक्त किए।