धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
मैरवा(सिवान सिटी संवाददाता) : सिवान जिले मैरवा थाना क्षेत्र में शनिवार 2 अक्टूबर 2021 को राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा धाम, गांधी आश्रम तथा आर के मिशन मैरवा के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों गांधीवादी चौधरी असीम राहगीर, प्रभारी प्रधानाध्यापक फुलेना यादव, शिक्षक श्रीकांत सिंह, अनुज उपाध्याय, अमितेश कुमार, कृष्णा जी, पुष्पा देवी, ज्योति कुमारी, अनिता यादव, नेहा सौरभ, मोहम्मद एहसान, सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार, रजनीश सिंह व उज्जवल श्रीवास्तव ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महात्मा गांधी अमर रहे, 2 अक्टूबर अमर रहे के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम भजन गाकर सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया भी लिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बापू की पाती का वाचन किया तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।