दहा नदी में एक व्यक्ति के डूबने से हुई मौत
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रेवल पुल के समीप एक व्यक्ति के डूबने से हुई मौत। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मुबारकपुर निवासी मैनेजर बीन पिता स्व0 भिखारी बीन है। बताया जाता है कि मैनेजर बीन शनिवार की देर शाम मछली मार कर जाल को पुल पर पसारने के क्रम में अचानक उसका पैर फिसल गया तथा वह आपने आप को संभाल नही पाया जिससे दहा नदी में गिर गया। उसके पश्चात यह खबर चारो तरफ फैल गयी। खबर पाकर स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन शुरू कर दिया गया परंतु देर शाम तक शव बरामद नही हो सकी। रविवार की सुबह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव के देख रेख मे पुनः शव की खोजबीन की गई। अंत मे स्थानीय गोताखोरों के द्वारा मृतक के शव को बरामद कर लिया गया। शव के मिलने के पश्चात मृतकों के घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की खबर सुन कर पहुंची मांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।