शुशील मोदी एवम जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत
मांझी(संवाददाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र में बलिया मोड़ के समीप सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री शुशील कुमार मोदी एवम महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार ये दोनों नेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मदिवस समारोह में शामिल होने सिताब दियारा के लाला टोला जा रहे थे। जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा सूचना पाकर स्थानीय बलिया मोड़ पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी तथा महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर नेताओं को अपना काफिला रुकवाना ही पड़ा। स्वागत करने वाले मुख्य कार्यकर्ताओं में रणविजय सिंह उर्फ धडाका सिंह, निरंजन सिंह, मोहन गिरी, संजय सिंह तथा हरीश तिवारी आदि थे।