मांझी : नरेंद्र मोदी की 71 वी जन्मदिवस पर हुआ गंगा आरती
माँझी(संवाददाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखण्ड स्थित सरयू नदी के तट पर मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर एक अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 71 वीं जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत 'नमामि गंगे प्रकोष्ठ' द्वारा महन्त बाबा रामप्रिय दास के मौजूदगी में महराजगंज के सांसद जनार्दन सिह सिग्रीवाल ने गंगा पूजन कर गंगा आरती की। इस अवसर पर श्री सिग्रीवाल ने कहा कि नमामि गंगे के तहत आज के दिन सम्पूर्ण देश मे राष्ट्र कल्याण हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह सेवा समर्पण अभियान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समर्पण भाव के साथ परार्थ सेवा करना है। मौके पर सारण जिला अध्यक्ष श्री रामदयाल शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमनरायण सिंह जी, पंकज सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय जी, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयोजक चन्द्र शेखर जी, सीमा सिंह जी, ढुनमुन सिंह, मिथिलेश प्रसाद, संजीव सिह सोनू, बब्लू शर्मा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रसाद ने किया।