मशरख : जनता दरबार मे एक मामले का हो गया निपटान
मसरख( धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट ): सारण जिले के मसरख थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के उपस्थिति में एक जनता दरबार लगाया गया। इस दरबार में मुख्य रूप से जमीन से संबंधित विवादों की सुनवाई की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित कुमार सिंह (अंचलाधिकारी) तथा अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के द्वारा यह आदेश है कि हर शनिवार को प्रत्येक थाना में जनता दरबार लगाना सुनिश्चित किया जाए। इस जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाना है। मसरख थाना परिसर में आयोजित आज के जनता दरबार में पहले से चल रहे 4 मामले लंबित हैं। उन चार लंबित मामलों में से आज एक का निपटारा कर दिया गया। बाकी अन्य मामलों की जांच पड़ताल अभी चल रही है। मसरख के अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने की भी फरियादियों से बात बताई गई।