पं दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाई गई
मसरख (धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट ): छपरा जिले के मसरख दक्षिणी मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस जयंती समारोह में उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सरल और समय विचारधारा के व्यक्ति थे। दीनदयाल जी के बताए गए मार्ग पर हम लोगों को अवश्य चलना चाहिए। राजनीति एवं साहित्य में भी उनकी बहुत ही अच्छी पकड़ थी। हिंदी एवं अंग्रेजी के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं उनके विचारों को प्रकाशित किया जाता रहा है। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, राकेश सिंह, राजन कुमार, धनंजय राय तथा अवधेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।