चुनावी रंजिश में गोली बारी
दाउदपुर(संवाददाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के दाउदपुर प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर बाजार पर गुरुवार की शाम चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में गोली चलने की सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी था तथा स्थिति को सामान्य करने में जुट गयी है। हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबतक किसी की हताहत होने की पुष्टि नही हो सकी है, परंतु इस घटना को लेकर गल्ली मुहल्ला तथा बाजार में लोगो के बीच दहशत व्याप्त हो गयी है। मौके पर पहुची पुलिस बल घटना स्थल पर शोर गुल कर रहे लोगों को हटाने व शांति बहाल करने में जुटी है।