कटोखर : कुएं से महिला का शव मिला
मांझी(संवादाता राजीव सिंह): छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर के समीप नरवन के मौला पुर चंवर के एक कुएं से आज सोमवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव मिलने की खबर के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कुंए से बदबू के आने पर ग्रामीणों द्वारा पहले पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर के बाद पुलिस आई और पुलिस ने शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और सबूत छुपाने के लिए यहाँ ला कर फेंक दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी यहाँ लाश होने की बात चर्चा में आई थी।
फिलहाल शव के सड़े गले होने के कारण महिला की सही उम्र का पता नही चल सका है परंतु महिला का ड्रेस नव विवाहिता जैसा दिख रहा है इसकी उम्र अभी अधिक नही होनी चाहिए। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी।