मांझी (सारण): (संवादाता सारण) छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमाईगढ़ निवासी राज कुमार सिंह और चांदनी सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह ने कल घोषित सीबीएससी के 12वी के परिणाम में 90% अंक लाकर अपने गाँव का नाम रौशन किया हैं।
ज्योति सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी रहे आयुष बहुत ही होनहार और शांत प्रवृति के छात्र रहे हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में भी 86% अंको के साथ उत्तीर्ण किया था। 12 वी का बेहतर परिणाम देख कर आयुष के माता पिता बहुत खुश है। इस परिणाम से क्षेत्र में खुशी छा गयी है। आयुष अभी पटना में है पर शुभकामनाओं के तांता लगा हुआ है। आयुष का सपना सेना में अधिकारी बनाने का हैं। वह पटना में ही रह कर NDA की तैयारी कर रहा हैं। माता पिता ने उसे उसका कैरियर बनाने के लिए हर तरह से तैयार है।
(सम्पादन नेहा कुमारी)