सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार, आमने-सामने बैठाकर सुलझाया गया पुराना जमीनी विवाद
अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निष्पादन
सिवान (बिहार): सिसवन अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। जनता दरबार में सबसे प्रमुख मामला लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का रहा।
अंचलाधिकारी ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। संबंधित कागजातों की जांच और आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा कर दिया गया।
अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े छोटे-छोटे विवाद यदि समय रहते नहीं सुलझाए जाएं तो वे आगे चलकर बड़े झगड़े का रूप ले सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जनता दरबार में ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता दरबार में पहुंचे अन्य फरियादियों की समस्याओं पर भी सुनवाई की गई।

