मनीष नगर में करवा चौथ उत्सव की धूम, डॉ. कविता परिहार बनीं करवा क्वीन
पूनम वर्मा ने शिव तांडव नृत्य से मचाई धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर
नागपुर (महाराष्ट्र): उड़ान संस्था एवं लौंदे ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में मनीष नगर स्थित लौंदे ज्वेलर्स की शाखा में करवा चौथ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाल परिधानों में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। इस दौरान करवा क्वीन, डांस स्पर्धा, उखाना प्रतियोगिता और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उड़ान ग्रुप की अध्यक्ष प्रियंका मनपिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करवा क्वीन प्रतियोगिता में डॉ. कविता परिहार ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।
डांस स्पर्धा में पूनम वर्मा ने शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं और प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पना कोडापे ने 'यह पोरी कोणाची' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की और द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, रीता देशपांडे ने पारंपरिक लावणी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और तृतीय स्थान हासिल किया।
उखाना प्रतियोगिता में दीपाली सुर्तकर ने सुंदर उखाना सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, लकी ड्रॉ में स्वर्णा महिले विजेता बनीं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजिका प्रियंका मनपिया और डॉ. कविता परिहार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। लौंदे ज्वेलर्स की ओर से पुरस्कारों के साथ चाय और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसका उपस्थित महिलाओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के रूप में सुहाग की पोटली भेंट की गई।
इस अवसर पर डॉ. कविता परिहार, प्रियंका मनपिया सहित अन्य महिलाओं ने लौंदे ज्वेलर्स के प्रति अपने अनुभव साझा किए। प्रियंका मनपिया ने आयोजन में सहयोग के लिए लौंदे ज्वेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उड़ान ग्रुप की अंजू गवली, पूजा पाठक, भाग्यश्री अगले, अनु अटकर, शीक्षला अहीरे, पूजा मोटघरे, शिल्पा दागे, रेखा बढ़िया, संध्या साहू, मीनाक्षी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
KarwaChauth Celebration, ManishNagar, UdaanGroup, LaundeJewelers, KarwaQueen, WomenCelebration, DanceCompetition, IndianCulture, FestivalCelebration

