ताजपुर पंचायत के जदयू अध्यक्ष बने अनिल सिंह, विजय सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड की ताजपुर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए अनिल सिंह को पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया है। गुरुवार को ताजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह सारण जिला जदयू उपाध्यक्ष विजय सिंह ने अपने निजी आवास पर अनिल सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिला जदयू उपाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अनिल सिंह को पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन से पंचायत स्तर पर पार्टी के संगठन में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है और कार्यकर्ताओं को इससे नई ऊर्जा मिलेगी। मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद अनिल सिंह ने संगठन की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान चंदेश्वर सिंह, जय प्रकाश सिंह, योगेंद्र सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

