सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गमला पूजा का आयोजन, जयकारों से गूंजा इलाका
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नवकाटोला स्थित काली स्थान परिसर में सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गमला पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा का आयोजन श्रद्धालु संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। नवकाटोला काली स्थान से शुरू हुई यात्रा मठिया और निरखापुरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा साईपुर होते हुए वापस नवकाटोला काली स्थान पहुंची।
नगर भ्रमण के दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की यात्रा का स्वागत किया। काली स्थान परिसर में विधि-विधान के साथ मुख्य गमला पूजा का समापन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन में ललन सिंह, धीरज कुमार सिंह, बीरबल सिंह, जीतू सिंह, श्रीनिवास सिंह और रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूजा एवं नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में केदार साह, संजीव सिंह उर्फ छोटू, ऋतिक कुमार, कुणाल कुमार, उमेश कुमार, सुमित कुमार, जीतू कुमार, अनिल सिंह, श्रीनिवास सिंह, ललन सिंह, धीरज कुमार, सन्नी कुमार और विवेक कुमार समेत युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

