आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री श्रवण कुमार
पटना/बिहारशरीफ, 13 जुलाई 2026
ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री, क्षेत्रीय विधायक तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना रहा है कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ित परिवारों का है।
सोमवार को मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या-47 स्थित खरजम्मा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा में मृतक सूरज कुमार के आश्रित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक की माता टुन्नी देवी को राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का चेक सौंपा तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
मंत्री ने कहा कि इस असमय हुई घटना से पूरा परिवार और समाज दुखी है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है। 'न्याय के साथ विकास' के संकल्प को साकार करते हुए बिहार को नई पहचान मिली है और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। वर्तमान सरकार भी उसी विकास मॉडल को आगे बढ़ाते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार, देव युगल किशोर, मुखिया विश्वास सिंह, मुखिया प्रमोद यादव, रामजन्म रविदास, मुकेश पासवान, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, छोटू कुमार, नीतीश पाण्डेय, नवीन राउत, राजू साव, महेश पाण्डेय, आकाश कुमार काजल, संजय राम, उदय प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
श्रवण कुमार मंत्री, आपदा पीड़ित सहायता, बिहारशरीफ समाचार, राहत राशि चेक, नीतीश सरकार, ग्रामीण विकास मंत्री, नालंदा समाचार, बिहार न्यूज

