मांझी में नवपदस्थापित सीओ रोहित कुमार अग्रवाल ने लगाया पहला जनता दरबार, भूमि विवाद के दर्जनों मामलों का किया निपटारा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी अंचल के नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) रोहित कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में अपना पहला जनता दरबार आयोजित किया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। सीओ ने एक-एक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया तथा शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने जमीन की पैमाइश, सीमांकन, दाखिल-खारिज तथा आपसी भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीओ रोहित कुमार अग्रवाल ने कहा कि भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश सिंह सहित अंचल कार्यालय के संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में मामलों की सुनवाई की गई, जिससे विवादों के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मांझी जनता दरबार, रोहित कुमार अग्रवाल सीओ, मांझी अंचल कार्यालय, भूमि विवाद समाधान, सारण समाचार, मांझी न्यूज, जनता दरबार, भूमि विवाद निपटारा

