भीषण गर्मी में जल सेवा कर रहे स्काउट-गाइड व युवाओं को मिला सम्मान
सरूपगंज (राजस्थान) संवाददाता रणजीत जीनगर: सरूपगंज में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा में जुटे स्काउट-गाइड एवं युवा संगठन के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज, जिला मुख्यालय सिरोही तथा श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में चल रही ग्रीष्मकालीन जल सेवा के दौरान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक गायत्री देवी ट्रस्ट के चंद्रशेखर अरोड़ा, जोधपुर द्वारा सेवा कार्य में लगे स्काउट-गाइड एवं संगठन के सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित चंद्रशेखर अरोड़ा ने कहा कि सेवा का यह जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायी है और युवाओं को इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर आरपी मोहन लाल परमार, स्थानीय संघ सचिव प्रतापराम प्रजापत, सेवानिवृत्त शिक्षक पदमाराम डाबी, वरिष्ठ अध्यापक मोहन देवासी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं रोवर और रेंजर सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जितेंद्र बासफोड़, दीपक कलावंत, मुकेश बंजारा, राहुल सिंघल, गोपाल बासफोड़, रेहान अब्बासी, प्रेम कुमार, कृष्णा जीनगर, दक्ष रिजवान, बलवंत कुमार, प्रिंस प्रजापत, अरुण बंजारा, सक्षम मोहरेसा, चंदन कुमार, देवांश, जितेंद्र, प्रवीण बंजारा, अविनाश बोहरा, तन्मय गर्ग, आकाश रिजवानी, दृष्टि पांडे, मुस्कान, भूमि, अंजली पटेल, कुमुद चौहान, नेहा, मान्यता अग्रवाल, राखी बंजारा, भावना बंजारा, तारा बंजारा, सीमा बंजारा और मिताली अग्रवाल सहित कई स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किया।
Sarupganj News, Scout Guide Felicitation Ceremony, Water Service Campaign, Rajasthan Scout Guide, Gayatri Trust, Youth Service Organization Sirohi, Severe Heat Water Service, Social Service Program

