जदयू राज्य परिषद के सदस्य मनोनीत हुए सत्येंद्र सिंह भवानी, समर्थकों में खुशी की लहर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एकमा प्रखंड के सुप्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसायी एवं समाजसेवी सत्येंद्र सिंह भवानी को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राज्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सत्येंद्र सिंह भवानी के राज्य परिषद सदस्य बनाए जाने पर सारण प्रमंडल सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, रौशन सिंह भवानी, पूर्व मुखिया जय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
बधाई देने वालों ने कहा कि सत्येंद्र सिंह भवानी के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ जनता दल यूनाइटेड को मिलेगा। उनके राज्य परिषद में शामिल होने से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
सत्येंद्र सिंह भवानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

