शादी के वर्षगांठ पर सेवा का संकल्प: मां बनीं ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को मिला सहारा
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत सारण जिले में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जहां बेटे के बाद अब मां ने भी अपने खास दिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए ‘निक्षय मित्र’ बनने का संकल्प लिया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी हो और जरूरतमंद मरीजों को पोषण व मानसिक सहयोग मिले।
सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा विभाग के डीपीसी हिमांशु शेखर ने बताया कि एसटीएलएस कुमार अमित के पुत्र आयुष राज ने अपने जन्मदिन पर चार टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें छह माह तक पौष्टिक आहार देने का संकल्प लिया था, जिसे वह नियमित रूप से निभा रहे हैं। इसी से प्रेरित होकर उनकी मां प्रिया कुमारी ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर दो मरीजों को गोद लेकर ‘निक्षय मित्र’ बनते हुए पोषण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर कई स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
TB Mukt Bharat, Nikshay Mitra, Saran News, Chhapra Health, Social Work, TB Awareness

