सिसवन में शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 129 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सबसे पहले महादेव घाट पर छापेमारी की, जहां से 81 लीटर देसी ‘बंटी बबली’ शराब बरामद की गई। इसके बाद कचनार और कौली छपरा मुख्य सड़क पर अभियान चलाते हुए 18 लीटर ‘बंटी बबली’ और 30 लीटर अन्य देसी शराब के साथ एक स्प्लेंडर बाइक जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि कुल 129 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त और तेज कर दी गई है।
Siswan Police Raid, Liquor Seizure Bihar, Saran Crime News, Bihar Prohibition Law, Police Action Siswan

